भाजपा किसान मोर्चा की नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का किया सम्मान

किसान मोर्चा के संगठन को प्रत्येक बूथ केन्द्र पर मजबूत बनाने का संकल्प लेते हुए पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव में निभाएंगें अपनी अहम भूमिका

भिण्ड, 20 मई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा के युवा नेता संतोष मसूरी ने अटेर रोड स्थित बड़े हनुमानजी मन्दिर के प्रागंण में पुष्पहार पहनाकर उनका सम्मान किया।
किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि किसान मोर्चा के संगठन को जिले के 1480 मतदान केन्द्रों को मजबूत बनाकर भाजपा की सुनामी को तूफान में बदलने का काम करेंगे। उन्होंने मन्दिर पर संकल्प लेते हुए कहा कि पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा समिर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्राण पण से जुटकर उन्हें विजयश्री दिलाएंगें, ताकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मजबूती के साथ अपनी चुनी हुई संस्थाओं के माध्यम से हर गांव को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में जोड़ सकें। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ग्राम पंचायत धरई सरपंच ब्रह्मदेव सिंह यादव, रक्षपाल सिंह राजावत, मोनू नरवरिया, अमर सिंह, कल्लू पुरोहित, प्रतीक पाण्डे आदि उपस्थित थे।