अपना बूथ सबसे मजबूत करके काम करें कार्यकर्ता : सीमा वर्मा

कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक

भिण्ड, 17 मई। आने वाले समय में कांग्रेस संगठन के चुनाव होने वाले हैं, हर बूथ पर कमेटी बनाई जाएगी, उसके बाद सेक्टर पर भी कमेटी बनाई जाएगी और मण्डल पर भी कमेटी बनेगी, ब्लॉक कमेटी बनाई जाएगी और जिला कमेटी भी बनाई जाएगी। इन कमेटियों में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अपना बूथ सबसे मजबूत करके काम करें जिससे आने वाले समय में मप्र में कांग्रेस की सरकार बने। यह बात छत्तीसगढ़ से पधारी संगठनात्मक चुनाव की जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने शहर कांग्रेस कार्यालय भिण्ड पर आयोजित बैठक में कही।
शहर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि आने वाली परिस्थितियां बहुत ही कठिन हैं, कांग्रेस ने भिण्ड विधानसभा में वार्ड और ग्राम पंचायत में जाकर बूथ स्तर पर लोगों को कांग्रेस का सदस्य बनाया है, इन्हीं लोगों से कमेटियों का गठन किया जाएगा। यह सदस्य आने वाले समय में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे, सभी स्तर पर कमेटियां बनाने की तैयारी पूरी है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार सभी कमेटियों का गठन हो जाएगा। कमेटियों का गठन करते समय एससी, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को भी भागीदारी दी जाएगी।
नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस ने सदस्यता अभियान पूरी जोर-शोर से चलाया है, भिण्ड नगर के हर वार्ड में जाकर लोगों को सदस्य बनाया है, बूथ लेवल पर कमेटी का गठन करके संगठन को मजबूत किया जाएगा, हर बूथ पर एक अध्यक्ष और सदस्य होगा, सभी कमेटियों का गठन करते समय सभी वर्गों को सम्मान दिया जाएगा।
इस अवसर पर मनोज दैपुरिया, सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा भदौरिया, सेवादल महिला ब्रिगेड के अध्यक्ष रीना चौहान, पूर्व नपा अध्यक्ष पिंकी जाटव, बुधसिंह राजावत, पानसिंह बाबूजी, विनोद पंडित, रहीस खान, आशीर्वाद शर्मा, रामजीलाल शाक्य, दर्शन सिंह तोमर, राहुल कुशवाह, बॉबी शर्मा, कासिम खान, संजय यादव, काजी रिजवान, अजय जैन, अनीस कुरैशी, अशोक गुप्ता, पीसी दीक्षित, अवध बिहारी पांडे, अरविंद सोनी, राजेश शाक्य, कुलदीप भारद्वाज, नीरज त्रिपाठी, गोपाल सबिता, कृष्णा पुरोहित, बिरजू यादव, सर्वेश यादव, मोहर सिंह जाटव, कमलेश जाटव, चुटाई शर्मा, धीरेन्द्र भदौरिया, मनोज जैन, बृजेश जैन, सूरजपाल सिंह राजावत, पिंटू शर्मा, इशाक खान, गोविन्द शाक्य, गोविन्द सिंह राजावत, राकेश शाक्य, कान्हा श्रीवास, वकार आजम आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।