नीरज शर्मा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त

भिण्ड, 12 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की सहमति एवं जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर की अनुशंसा पर भाजपा स्वयंसेवी संस्थाएं प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रीराम रघुवंशी ने नीरज शर्मा को भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ का भिण्ड जिला संयोजक नियुक्त किया है।
जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने बताया कि नीरज शर्मा की नियुक्ति पर भिण्ड सामाजिक जगत में हर्ष व्याप्त है, नियुक्ति पर नीरज शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, वरिष्ठ भाजपा नेता, िजला पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं व सामाजिक बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है।