चल समारोह में गोरमी से हजारों ब्राह्मण बंधु जाएंगे भिण्ड

भिण्ड, 06 मई। भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं चल समारोह में सात मई को भिण्ड में गोरमी सर्किल से हजारों की संख्या में गांव-गांव से ब्राह्मण समाज के लोग भिण्ड पहुंचेंगे। इसकी तैयारी हेतु ब्राह्मण समाज गोरमी ने सर्किल के ग्राम मेहदोली, लालपुरा, कल्याणपुरा, गोरमी नगर में ब्राह्मण समाज के बीच जाकर बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में भिण्ड पहुंचने की अपील की।
इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र पाराशर, श्री परशुराम ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण कटारे, सुभाष थापक, हरिओम कटारे, अजय तिवारी, राजेश चुरारिया, भगवती थापक, रामजीलाल थापक, परशुराम पुरोहित, विद्याराम शर्मा, महादेव तिवारी, कुंजबिहारी बरुआ, राममोहन शर्मा, प्रमोद तेहनगुरिया आदि शामिल थे।