शोक संवेदना व्यक्त करने दतावली पहुंच नेतागण एवं समाजसेवी

भिण्ड, 02 मई। भाजपा नेता रमेश पाठक के बड़े भाई, शिक्षक रामभरत पाठक और भाजपा युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल पाठक ताऊ श्रीकृष्ण पाठक के निधन पर उसके ग्रह ग्राम दतावली में सोमवार को अनेक नेतागण एवं समाजसेवी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। नेताओं ने स्व. श्रीकृष्ण पाठक के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रृद्धांजलि अर्पित की। इसी क्रम में पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा विजय दैपुरिया, जिला महामंत्री कमल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री कांग्रेस देवभान सिंह भदौरिया, कांग्रेस जिला प्रवक्ता अनिल भारद्वाज, भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह कुशवाह, भाजपा नेता अक्षय सिंह भदौरिया, ब्रह्मदेव यादव, संतोष मसूरी, पूर्व सरपंच सुखपाल सिंह भदौरिया, समाजसेवी सुरेश बरुआ, राहुल भारद्वाज, आजाद अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष लहरिया, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, विकास खण्ड अधिकारी केजी शर्मा, प्राचार्य राधाचरण पांडे, प्राचार्य हरीबाबू शर्मा आदि ने शोक संवेदना प्रकट की।