भाजयुमो ने मनाई शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि

भिण्ड, 03 अप्रैल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा धनवंतरी कॉप्लेक्स पर वीर शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें युवामोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा वीर शिवाजी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किए और वीर शिवाजी महाराज के जयघोष नारे लगाए।
कार्यक्रम में युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, अभिषेक मिश्रा, गोपाल राजावत भारौली, रिंकू भदौरिया, अमित चौधरी, आकाश पुरोहित, धर्मवीर बघेल, पुष्पेन्द्र भारौली, लवकुश परिहार, सौरभ जैन, अंकित शर्मा, मोनू भदौरिया अहेती, आलोक लहरिया, हरिकिशन चौधरी, अतिराज नरवरिया, संजय श्रीवास, शिखर समाधिया, प्रतीक पांडे, गोपाल सोनी, अंकित, अविनाश राजावत, टीनू भारौली, राहुल राजावत आदि युवामोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।