कलेक्टर ने किया आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण

भिण्ड, 25 फरवरी। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने उनके द्वारा गोद ली गई आंगनवाड़ी केन्द्र 36/1 चंबल कॉलोनी का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं जैसे साफ सफाई, पेयजल आपूर्ति, पोषण वाटिका अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी में दर्ज बच्चों एवं धात्री महिलाओं की जानकारी प्राप्त की तथा समूहों द्वारा तैयार कर बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ता एवं भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका से चर्चा कर बालक-बालिकाओं के विकास के लिए की जाने वाली रोचक गतिविधियों का भी अवलोकन किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी अब्दुल गफ्फार उपस्थित रहे।