समस्याओं को लेकर डॉ. गोविन्द सिंह से मिले मौ के कांग्रेस कार्यकर्ता

भिण्ड, 23 फरवरी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की भिण्ड में सभा समाप्ति के बाद मौ के कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह से भारौली रोड तिराहे भिण्ड पर उनके निवास पर मौ अंचल की समस्याओं के निराकरण को लेकर मिले। डॉ. सिंह ने जल्द ही निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। मुलाकात करने वालों में नन्हेराजा सिंह गुर्जर, केशव देसाई, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, सत्येन्द्र सिंह तोमर, स्वदेश गुर्जर, राजीव कौशिक, संजीव यादव, अजीत जैन, दिनेश राठौर, जागेश यादव, इकबाल पठान, कमलेश सोनी, इरशाद पठान, जाहिद खां, अवधेश प्रजापति, आलोक मिश्रा, पंकज यादव, धर्मेन्द्र बाबा, मनोहर सिंह गौर सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।