पंच कल्याणक महोत्सव में जन्म कल्याणक आज

भिण्ड, 19 फरवरी। पंच कल्याणक में तीर्थंकर बालक का जन्मकल्योणक महोत्सव 20 फरवरी को श्री 1008 मज्जिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिंब पंच कल्याणक वेदी प्रतिष्ठात एवं गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ में तीर्थंकर बालक का जन्म कल्याणक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 20 फरवरी को सुबह आठ बजे गणाचार्य विराग सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में मनाया जाएगा।
जानकारी देते हुए मनोज जैन ने बताया कि पंच कल्याणक में सुबह 6.30 पर जिनाभिषेक, आठ बजे तीर्थंकर बालक का जन्म, आयोध्या नगरी में बधाईयां एवं नृत्य नौ बजे, आचार्य संघ की दिव्यल देशना, 9.30 बजे सौधर्म इन्द्रसभा का आयोध्या नगरी में आगमन, तीर्थंकर बालक को ऐरावत हाथी पर बैठाकर पांडुक वन की ओर प्रस्थान एवं 1008 कलशों द्वारा अभिषेक एवं जन्मं कल्याणक की पूजन आदि। शाम सभा में सात बजे महाआरती, शास्त्र सभाएं, 7.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बाल क्रीड़ा कार्यक्रम का आयोजन होगा।

गणाचार्य का क्षुल्लक दीक्षा दिवस आज

गणाचार्य विराग सागर महाराज का 43वां क्षुल्लक दीक्षा दिवस 20 फरवरी को मेहगांव स्थित बने पंडाल में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसमें गुरू द्वारा दी गई क्षुल्लक दीक्षा को उपकार दिवस के रूप में मनाएंगे।