कपिल थापक बने ब्राह्मण सभा छात्र संघ के जिला अध्यक्ष

भिण्ड, 19 फरवरी। भारत वर्ष में विगत 12 वर्षों से संचालित एवं 20 राज्यों में सक्रिय, सुसंगठित, व्यवस्थित, अनुशासित तथा ब्राह्मणों के हितों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित सामाजिक संगठन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन अनुसार, संगठन के प्रदेश प्रभारी पं. भूपेन्द्र बालोठिया, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश दण्डोतिया की सहमति पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा, परशुराम सेना प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती शुक्ला की अनुशंसा पर ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष छात्र संघ पं. कृष्णकांत दुबे द्वारा कपिल थापक को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) छात्र संघ भिण्ड जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।