सेवादल कांग्रेस ने मेहगांव में मनाई संत रविदास की जयंती

भिण्ड, 16 फरवरी। कांग्रेस सेवादल द्वारा मेहगांव नगर के गल्ला मंडी आश्रम में संत शिरोमणि महाराज रविदास जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कांग्रेस सेवादल के जिले के महामंत्री डॉ. बृजेश मौर्य के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति कांग्रेस युवा कांग्रेस के सभी वरिष्ठ साथियों के साथ संत शिरोमणि महाराज रविदास जी के मन्दिर पहुंचकर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामअवतार चौधरी एडवोकेट, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रामहरि शर्मा एडवोकेट, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की जिले के अध्यक्ष सुभाष राठौर, बबलू त्यागी, नरेन्द्र मिश्रा, जबर सिंह कुशवाह, जिला कांग्रेस सचिव मनीष शिवहरे और अजा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नाथूराम नागर, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राहुल ढमोले, मोहर सिंह इंदौरिया, इलियास खान एडवोकेट, विकास चौधरी, युवा नेता अभिषेक खरे, युवा नेता बचाराम पवैया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रामअवतार चौधरी एडवोकेट ने कहा कि आज हमें इस बात का गर्व है कि हमारे भारत में कई संत भगवान हुए ऐसे ही हमारे संत शिरोमणि रविदास महाराज का भी नाम उन्हीं संतों के बीच में जाना जाता है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रामहरि शर्मा एडवोकेट ने कहा कि जब से केन्द्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, तब से हमारे देश और प्रदेश में संतों पर आए दिन अत्याचार बढ़ गए और इस कुशासन वाली सरकार को देखा जाए तो हम और आप सुरक्षित क्या होंगे। आज संत भी सुरक्षित नहीं है। कार्यक्रम आयोजक जिला कांग्रेस सेवादल के महामंत्री डॉ. बृजेश मौर्य ने कहा कि आज हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य है, यह हमारे देश में संत रविदास महाराज जैसे संत होना बहुत मुश्किल है। उन्होंने अपना जीवन त्याग और समर्पण भावना के साथ जिया, ऐसे संत को हम उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर हमेशा याद रखेंगे।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला कांग्रेस सचिव मनीष शिवहरे ने कहा कि संत रविदास जी को हम और आप को कभी नहीं भूलना है और अपने समाज के प्रति हमेशा जागरुक रहकर समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का साथ हमेशा दें। सभी महापुरुषों को उनके समय पर जरूर याद करें। इसी क्रम में सुभाष राठौर एडवोकेट, जबर सिंह कुशवाह, इलियास खान एडवोकेट, विकास चौधरी, अभिषेक खरे आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में आभार अभिषेक खरे युवा नेताजी ने किया। इस अवसर पर नवल जाटव, सत्यपाल, मुकेश पाठक, लक्ष्मीनारायण कौशल, नेताजी राकेश इंदौरिया, अशोक नेताजी आदि सैकड़ों जन उपस्थित रहे।