मई में होगी श्रीमद् भागवत कथा एवं 11 कुण्डीय रुद्र यज्ञ

कथा व्यास को सौंपा नारियल

भिण्ड, 14 फरवरी। अटेर क्षेत्र के मिहोनी शाला पर आगामी छह मई 2022 को श्रीमद् भागवत कथा एवं 11 कुण्डीय रुद्र यज्ञ का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। जिसके कथा व्यास पं. पीयूष समाधिया और यज्ञाचार्य पं. आनन्द समाधिया होंगे। सोमवार को पूजन अर्चन कर कथा व्यास को नारियल सौंपा गया।

भगवान से सच्चे मन से लगन लगाई जाए तो वे सदैव रक्षा करते हैं : शास्त्री

गोहद। एण्डोरी ग्राम पंचायत के मजरा भूरे के पूरा में आयोजित भागवत कथा में व्यास गद्दी पर विराजमान संत दाऊदयाल शास्त्री ने कथा श्रवण कराते हुए कहा कि भगवान के प्रति जो लोग ईमानदारी और लगन के साथ जुड़ते हैं, भगवान उनकी सदैव रक्षा करते हैं, अगर सत्य सत्य के मार्ग पर जो लोग चलते हैं, भगवान उनको उसी प्रकार सहायता करते हैं, जैसी जिसकी मानसिकता होती है, प्रभु उसको उसी रूप में मदद करते हैं। आज की कथाओं में विशेष रूप से भगवान श्रीकृष्ण ने बताया कि बाल लीलाओं का मंचन किया गया गोवर्धन लीला भी हुई इन्द्र का मान मर्दन भी किया गया। हजारों श्रोताओं ने भागवत कथा में इन लीलाओं का आनंद लिया और भगवत कथा का भ्रमण किया।